Monday, February 25, 2019

磋商结束、加税推迟,中美谈判跨进关键阶段

  新华社华盛顿2月24日电 2月21日至24日,习近平主席特使、中共中央政治局委员、国务院副总理、中美全面经济对话中方牵头人刘鹤与美国贸易代表莱特希泽、财政部长姆努钦在华盛顿举行第七轮中美经贸高级别磋商。双方进一步落实两国元首阿根廷会晤达成的重要共识,围绕协议文本开展谈判,在技术转让、知识产权保护、非关税壁垒、服务业、农业以及汇率等方面的具体问题上取得实质性进展。在此基础上,双方将按照两国元首指示做好下一步工作。

  新华社快讯 美国总统特朗普24日在其推特账户上宣布,他将推迟3月1日上调中国输美商品关税的计划。

  两个多小时后,特朗普对媒体表态:

  如果一切顺利,我们在接下来的一两周里会有些非常重大的消息。(If all works well,we're going to have some very big news over the next week or two)

  几条消息放一起看,印证了我们之前的判断。

  谈得好,期限不是问题。

  来看看消息稿里,到底取得哪些进展?

  首先,会谈的时间原定两天,最后谈了四天。这个大家已经知道,不多说。

  其次,双方开始拟定协议文本,而且可以说,首次取得实质性成果。

  围绕协议文本开展谈判,在技术转让、知识产权保护、非关税壁垒、服务业、农业以及汇率等方面的具体问题上取得实质性进展

  这次谈判在协议文本的多个方面有了实质性进展。

  印象里,“实质性进展”这个词,在多轮中美经贸高级别磋商发布的消息稿里,还是首次使用。

  不过值得注意的是,与第六轮的消息稿相比,这次并没有提及贸易平衡问题。

  贸易谈判,在实质性进展方面并没有提及贸易问题。

  无非是两种可能。

  一种,是早就谈完了,这次不是重点。

  一种,是大家谈得还有差距,在这次消息稿上没有公布。

  此外,谈谈对这次谈判的两点感想。

  一方面,这是一次气氛融洽但又寸土必争的谈判,很不容易。

  记得磋商开幕当天,有消息说美国在布莱尔国宾馆设宴款待了刘鹤副总理一行。

  据说,晚宴气氛轻松友好,吃得不错,聊得也不错。

  据说,现场照片是这样的:

  白宫那边,刚刚发布的19张每周精选照片里,有5张关于中美经贸磋商,其中有3张就是晚宴照片。

  白宫可能也想通过照片告诉大家,这次谈判氛围不错。

  不过,据陶然笔记了解到的情况,气氛虽然热烈,但整个谈判进程远没有开幕晚宴时看着那样轻松。

  据说,这四天在美国贸易代表办公室(USTR)行政楼的磋商会场里,谈判团队锱铢必较,通宵达旦讨价还价,推进节奏争分夺秒。

  就像打仗一样,寸土必争。

  据说,谈到连午饭时间也不愿多耽搁,一罐可乐,一个汉堡就对付过去了。

  从彬彬有礼的开幕,到废寝忘食的加班,原来两天的谈判被拉到四天。

  总算又向前迈出一大步。

  不容易,很不容易。

  另一方面,关税推迟算是个不错的消息,但也意味着谈判跨进关键阶段。

  中国人讲,行百里路半九十。

  越是势头好,越是可能产生成果的时候, 越不能掉以轻心。

  至于能不能最终达成对双方都有利,也对世界有利的协议,这是考虑双方智慧的时候。

Tuesday, February 19, 2019

पहली बार सभी टेस्ट टीमें नहीं खेलेंगी, इंग्लैंड-वेल्स में 20 साल बाद होगा टूर्नामेंट

खेल डेस्क. इस साल 30 मई से 14 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में 12वां क्रिकेट वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इसमें अब सिर्फ 100 दिन शेष रह गए हैं। वर्ल्ड कप में इस बार सिर्फ 10 टीमें खेलेंगी। पहली बार सभी टेस्ट टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगी। टेस्ट खेलने वाली दो टीमें आयरलैंड और जिम्बाब्वे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं। इंग्लैंड में 20 साल बाद वर्ल्ड कप का आयोजन होने जा रहा है। पिछली बार 1999 में ऑस्ट्रेलिया चैम्पियन बना था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सबसे ज्यादा पांच बार यह खिताब अपने नाम किया है।

पहली बार एसोसिएट टीम वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी
2011 और 2015 वर्ल्ड कप में 14 टीमें टूर्नामेंट का हिस्सा थीं। इस बार एक भी एसोसिएट टीम ( ऐसी टीम जिसे वनडे-टेस्ट का दर्जा नहीं मिला) टूर्नामेंट में नहीं खेलेगी। पिछले साल क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में ही सभी एसोसिएट टीमें बाहर हो गई थीं। यह पहला अवसर होगा, जब कोई भी एसोसिएट टीम क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में नहीं खेलेगी।

मेजबान इंग्लैंड के अलावा 30 सितंबर 2017 तक आईसीसी रैंकिंग में टॉप की सात टीमें ही वर्ल्ड कप के लिए सीधे तौर पर क्वालिफाइ कर पाई थीं। अन्य दो टीमें क्वालिफाइंग टूर्नामेंट खेलकर यहां पहुंचीं। इनमें फाइनल में पहुंचने वाली अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज की टीम शामिल है।

जिम्बाब्वे 36 साल बाद नहीं खेलेगा वर्ल्ड कप
क्वालिफाइंग टूर्नामेंट जिम्बाब्वे में खेला गया था। मेजबान टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी। 1983 के बाद यह पहला मौका होगा, जब जिम्बाब्वे वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा। दूसरी ओर, 2007 के बाद पहली बार आयरलैंड की टीम टूर्नामेंट नहीं खेलेगी।

इंग्लैंड और वेल्स के 11 मैदानों पर 46 दिन में कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे। इंग्लैंड पांचवीं बार मेजबान बना है। इससे पहले वह 1975, 1979, 1983 और 1999 में मेजबान रह चुका है। 1979 में वह फाइनल तक भी पहुंचा था, लेकिन उसे वेस्टइंडीज ने हरा दिया था।

राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होंगे मुकाबले
राउंड रॉबिन फॉर्मेट के तहत सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। इनमें से टॉप चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी। टूर्नांमेंट का पहला मैच ओवल में खेला जाएगा। वहीं, मुकाबला 14 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर होगा। इसी मैदान पर 1983 में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को फाइनल में हराया था।

ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज (दोनों क्वालिफायर)।

Wednesday, February 13, 2019

मोदी ने कहा, जो भ्रष्ट हैं उन्हें मोदी से कष्ट है: आज की पांच बड़ी ख़बरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र में कहा कि देश के हर ईमानदार व्यक्ति को इस चौकीदार पर भरोसा है, लेकिन जो भ्रष्ट हैं उन्हें मोदी से कष्ट है.

उन्होंने यह बात स्वच्छ शक्ति-नारी शक्ति समारोह में कही. मोदी ने कहा कि पिछले पांच साल से देश आए दिन एक नए बदलाव और विकास की नई गाथा का गवाह बना है, लेकिन लंबे अरसे तक सभी कल्याणकारी योजनाओं को एक परिवार तक समेटने वालों को इससे तकलीफ हो रही है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को जयपुर में करीब नौ घंटे पूछताछ की. उनके साथ उनकी मां मौरीन वाड्रा भी ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर हुईं.

वाड्रा को बुधवार को फिर से ईडी के अधिकारियों के सामने उपस्थित होना होगा. मंगलवार को पूछताछ कर सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुई, जो रात के साढ़े आठ बजे तक चली.

वाड्रा से पूछताछ बीकानेर ज़िले के कोलायत के महाजन फील्ड फायरिंग क्षेत्र की 275 बीघा जमीन की ख़रीद के सिलसिले में की गई है. आरोप है कि वाड्रा की कंपनी ने यह ज़मीन नियमों को विपरीत खरीदी है.

यह जमीन फ़ायरिंग रेंज के विस्थापितों के नाम से फ़र्ज़ी आवंटन से जुड़ी है. जिन लोगों के नाम ज़मीन आवंटन हुआ था, असल में वे थे ही नहीं.

संसद के बजट सत्र का बुधवार को आख़िरी दिन है. अगर राज्यसभा में बुधवार को ट्रिपल तलाक और राष्ट्रीय नागरिकता बिल पारित नहीं हो पाया तो दोनों बिल अधर में लटक जाएगा.

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद इन दोनों बिलों को पास कर दिया गया था. दोनों विधेयकों पर काफी विवाद है और इनके विभिन्न पक्ष इसका विरोध और समर्थन कर रहे हैं.

वेनेज़ुएला में लाखों लोग राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. विपक्ष के नेता खुआन गोइदो इन प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहे हैं.

उन्होंने वेनेज़ुएला को आजादी मिलने तक प्रदर्शन जाने रखने का ऐलान किया है. वहीं, निकोलस मादुरो ने वेनेज़ुएला में अमरीकी हस्तक्षेप को देश पर कब्ज़े की कोशिश बताते हुए अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील की है.

अमरीका के टेक्सास में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली में बीबीसी के कैमरामैन पर हुए हमले के बाद व्हाइट हाउस ने मीडिया के साथ हिंसा की निंदा की है.

इससे पहले बीबीसी ने डोनल्ड ट्रंप की रैलियों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा को लेकर व्हाइट हाउस को एक पत्र लिखा था. सोमवार को हुई एक रैली में बीबीसी के कैमरामैन के साथ रैली में शामिल एक शख्स ने दुर्व्यवहार किया था.

कैमरामैन को धक्का दिया और उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया. इस घटना के बाद भी ट्रंप मीडिया की आलोचना करते रहे और उसे बेईमान और जालसाज़ बताते रहे.

Wednesday, February 6, 2019

क्रिकेट वर्ल्ड कपः कौन टीम में होगा अंदर, कौन बाहर?

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने नए मोर्चों पर सफलता हासिल की है. ऑस्ट्रेलिया को उनकी धरती पर हराना और फिर किवी टीम को चारों खाने चित्त करने के बाद अब एक आख़िरी मोर्चा फ़तह करने को बचा है, और वो है आईसीसी वर्ल्ड कप.

क्रिकेट वर्ल्ड कप इस साल इंग्लैंड में खेला जाएगा. आईसीसी की रैंकिंग में मेज़बान टीम फिलहाल नंबर एक पर काबिज़ है जबकि टीम इंडिया दूसरे नंबर पर है.

वैसे डेव रिचर्डसन और ऐंडी फ्लावर जैसे दिग्गज कोहली की टीम को वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा दावेदार मान रहे हैं लेकिन भारतीय टीम के सामने एक बड़ी अड़चन अभी बाकी है - टीम के संतुलन को बनाए रखने के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन.

जहां कुछ खिलाड़ियों की जगह पक्की है, टीम में कुछ ऐसे स्थान है जिनपर कब्ज़ा जमाने के लिए भारी खींचातान चल रही है.

अगर ये खिलाड़ी बदकिस्मती से चोटिल न हों तो इंग्लैंड में ज़रूर दिखेंगे- विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी.

लेकिन कुछ ऐसे स्थान हैं, जो अभी भी पक्के नहीं हैं.

रिज़र्व विकेटकीपर
लगभग 06 हफ्तों तक चलने वाले वर्ल्ड कप में दूसरे विकेटकीपर की ज़रूरत पड़ सकती है. चयनकर्ताओं के सामने बड़ा सवाल है कि किसे चुनें- अनुभवी दिनेश कार्तिक या फिर युवा जज़्बे से लबरेज़ ऋषभ पंत को?

कार्तिक ने पिछले साल कुछ बेहतरीन पारियों सें भारत के लिए गेम फिनिश किया है लेकिन ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ कुछ खास नहीं कर पाए. वहीं, भले ही टेस्ट मैचों में, लेकिन इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाकर पंत ने अपना परचम मज़बूत किया है.

पंत लंबे हिट्स लगाते हैं और पांड्या के साथ मिलकर वो लेट मिडिल ऑर्डर में विपक्षी टीमों पर कहर बरपा सकते हैं. इस रेस में फिलहाल पंत आगे चल रहे हैं.

नंबर चार
पिछले कुछ साल से ये पोजिशन टीम इंडिया की गले का फांस बना हुआ है. हालांकि ऊपर बताए गए तय खिलाडियों में से धोनी या जाधव यहां खेल सकते हैं. कार्तिक और पंत भी इस नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं. लेकिन ये पोजिशन 15 की टीम में अतिरिक्त बल्लेबाज़ का भी बन सकता है.

अंबाटी रायडू ने न्यूज़ीलैंड में आख़िरी गेम में मैच जिताने वाली पारी खेलकर बढ़त बना ली है. कप्तान कोहली भी खेल के प्रति उनके रवैये को पसंद करते हैं. इस रेस में मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, के एल राहुल, पृथ्वी शॉ और शुभमान गिल जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं.

दूसरा ऑलराउंडर
पांड्या के अलावा दूसरा रेगुलर ऑलराउंडर कौन होगा? अनुभव के आधार पर रविंद्र जडेजा का नाम पहले आता है. लेकिन उनके सामने क्रुणाल पांड्या और विजय शंकर की कड़ी चुनौती होगी.

इंग्लैंड में जब दो स्पिनर, चहल और कुलदीप पहले ही टीम में होंगे, तो क्या तीसरे स्पिनर की ज़रूरत पडेगी? केदार जाधव भी कुछ ओवर स्पिन के करेंगे. ये स्पॉट चयनकर्ताओं का कड़ा इम्तिहान लेगा.

पांचवा सीमर
जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या तय चार तेज़ गेदबाज़ हैं, बिसात पांचवे सीमर के लिए बिछी हुई है.

पिछले दो साल में भारत की सफलता में सबसे बड़ा हाथ तेज़ गेंदबाज़ी का माना जाता है, ऐसे में पांचवा गेंदबाज़ कहीं कमज़ोर कड़ी न साबित हो?

इस जगह के लिए मोहम्मद खलील, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शिराज़ जैसे गेंदबाज़ सेलेकटर्स की रडार पर रहेंगे. खलील क्योंकि बाएं हाथ के गेंदबाज़ हैं, इसलिए वो अटैक में वैरायटी लाते हैं. शायद इसी वजह से मोहम्मद खलील चुने जा सकते हैं, लेकिन ये तय नहीं है.

वर्ल्ड कप से पहले दो बड़े टूर्नामेंट होने वाले हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे मैचों के लिए भारत का दौरा करेगी और उसके बाद आईपीएल का टी-20 क्रिकेट होना है. इन दोनों में खिलाड़ियों के पास मौका होगा कि वो शानदार खेल से चयनकर्ताओं का ध्यान अपने उपर खींचें.

Monday, February 4, 2019

CBI बनाम ममता LIVE: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से संसद के हंगामे तक

ममता बनर्जी और सीबीआई के बीच विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई मंगलवार तक टाल दी.
चीफ़ जस्टिस ने कहा कि सीबीआई वो जानकारियां कोर्ट के सामने पेश करे जिसके दम पर वह राजीव कुमार पर सबूत नष्ट करने का आरोप लगा रही है.

लोकसभा में भी सीबीआई बनाम कोलकाता पुलिस का मामला गूंजा. प्रश्नकाल के दौरान टीएमसी के नेताओं ने नारेबाज़ी की, जिसके बाद लोकसभा कुछ समय के लिए स्थगित हुई.

लोकसभा में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की लॉ इंफोर्समेंट एजेंसी के बीच इस तरह का टकराव असंवैधानिक है.

पश्चिम बंगाल पुलिस और सीबीआई के बीच मचा घमासान अब ममता बनर्जी बनाम सीबीआई बन चुका है. सीबीआई इस विवाद को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट पहुंची लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को मंगलवार के लिए टाल दिया है.

अदालत में मौजूद रहे वरिष्ठ पत्रकार सुचित्र मोहंती के मुताबिक, सीबीआई की इस गुजारिश के बावजूद कि इस मामले में तुरंत सुनवाई हो, ये मामला पांच मिनट में ही खत्म हो गया.

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से उस दावे के पक्ष में सबूत मांगे जिसमें सीबीआई ने कोलकाता कमिश्नर राजीव कुमार पर सबूतों को नष्ट करने की कोशिश का आरोप लगाया है.

लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता सौगत रॉय ने कहा, '' मोदी सरकार लगातार सीबीआई का इस्तेमाल विपक्ष को डराने और धमकाने के लिए कर रही है. आज सीबीआई सुप्रीम कोर्ट पहुंची लेकिन उन्हें कोई ऑर्डर कोर्ट की ओर से नहीं मिला. अमित शाह और मोदी देश संवैधानिक ढाचे को नुकसान पहुंचा रहे हैं. सीबीआई के गलत इस्तेमाल के कारण हमारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अनिश्चित काल तक धरना पर हैं.''

लोकसभा में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ''सीबीआई के अधिकारियों को ना सिर्फ रोका गया बल्कि बल प्रयोग किया गया. कोलकाता कमिश्नर जांच में सहयोग नहीं दे रहे थे. वो सीबीआई के कई समन पर जा भी नहीं रहे थे. देश की ला इंफोर्समेंट एजेंसी के बीच ये टकराव असंवैधैनिक है. ये सदन इस बात से अवगत होगा कि सीबीआई जांच राज्य सरकार की मांग या हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट थी मांग के साथ की जाती है. मुझे ये संकोच नहीं है कहने में कि ये संवैधानिक व्यवस्थाओं को तोड़ने की कोशिश है.''

''हमने राज्य के राज्यपाल से बात की है कि इस पूरे मामले की एक रिपोर्ट भेजे और दोनों लॉ इंफोर्समेंट एजेंसी के बीच के टकराव को खत्म करें. मुझे उम्मीद है कि ममता सरकार भी इन एजेंसियों को बेहतर वातावरण देंगे ताकि वे निडर हो कर जांच कर सकें.''

उधर मामले की सुनवाई के दौरान चीफ़ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा, '' रिकॉर्ड पर क्या-क्या उपलब्ध है? हमने आपका एप्लिकेशन पढ़ा है और इसमें कोई भी जानकारी ऐसी नहीं है जिसके दम पर कहा जा सके कि राजीव कुमार ने सबूतों को नष्ट किया. ''

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस मामले की तुरंत सुनवाई की मांग की लेकिन चीफ़ जस्टिस ने उन्हें इंतज़ार करने को कहा.

रविवार से सोमवार तक क्या हुआ?

रविवार शाम सीबीआई अधिकारियों की एक टीम कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के सरकारी निवास पर पहुंची. सीबीआई अधिकारी शारदा चिटफंड मामले में पूछताछ करने आए थे.
पुलिस ने सीबीआई की टीम को राजीव कुमार के घर में दाखिल नहीं होने दिया और उन्हें शेक्सपियर सारणी थाने ले आई.

कोलकाता पुलिस ने दावा किया कि सीबीआई की टीम बिना किसी वॉरंट के आई थी.
सीबीआई टीम के पहुंचने की जानकारी होने पर ममता बनर्जी राजीव कुमार के आवास पर पहुंचीं.
अधिकारियों के साथ मीटिंग करने के बाद ममता बनर्जी मीडिया से मुखातिब हुईं.

उन्होंने कहा कि ये घटना भारत के संघीय ढांचे पर आक्रमण है. ये राज्य पुलिस पर केंद्र सरकार का हमला है.
ममता बनर्जी ने रात को ही कोलकाता के धर्मतल्ला इलाक़े में धरना शुरू कर दिया. रात में ही धरने के लिए मंच तैयार किया गया.

तृणमूल कांग्रेस के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंच गए.
कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार और दूसरे पुलिस अधिकारी भी सादा कपड़ों में धरना स्थल पर हैं.
केंद्रीय रिज़र्व सुरक्षा बल के जवान कोलकाता में सीबीआई मुख्यालय पहुँचे.

सीबीआई के अंतरिम निदेशक एम नागेश्वर राव के मुताबिक राजीव कुमार जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे.

Friday, February 1, 2019

मिताली 200 वनडे खेलने वाली पहली महिला, 36 साल की उम्र में बनाया रिकॉर्ड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज 200 वनडे मैच खेलने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने अपना 200वां मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को हैमिल्टन में खेला। 36 साल की मिताली रन के मामले में भी सबसे आगे हैं। उन्होंने 51.33 की औसत से 6622 रन बनाए। इस दौरान सात शतक भी लगाए।

मिताली अपने 200वें मैच में कुछ खास नहीं कर सकी। उन्होंने इस मैच में 28 गेंद में सिर्फ 9 रन ही बनाए। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच था, जिसे कीवी टीम ने 8 विकेट से जीत लिया। हालांकि, पहला और दूसरा मैच जीतकर भारत पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है।

मिताली ने 1999 में डेब्यू किया था

मिताली राज ने इस सीरीज के दूसरे मैच में 63 रन की पारी खेली थी। भारतीय कप्तान ने 1999 में अपना पहला डेब्यू मैच खेला था। तब से अब तक भारतीय महिला टीम ने कुल 263 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से मिताली 200 मुकाबलों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मिताली ने अब तक 10 टेस्ट और 85 टी-20 मैच खेले हैं।

दुनिया के टॉप-3 महिला खिलाड़ी
मिताली के बाद दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की कार्लोट एडवर्ड (1999-2016) हैं। उन्होंने 191 मैच में 38.16 की औसत से 5992 रन बनाए। इसमें 9 शतक शामिल हैं। इनके अलावा तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क (1991-2005) ने 118 मैचों में 47.49 की औसत से 4844 रन बनाए। साथ ही 5 शतक भी लगाए।

भारतीय खिलाड़ियों में अंजुम दूसरे नंबर पर
भारतीय खिलाड़ियों में बात करें तो मिताली के बाद अंजुम चौपड़ा (1995-2012) हैं। इन्होंने भारत के लिए 127 मैच खेलकर 31.38 की औसत से 2856 रन बनाए हैं। अंजुम ने एक शतक लगाया है। इनके बाद हरमनप्रीत कौर तीसरे स्थान पर काबिज हैं। हरमनप्रीत ने अब तक 93 मैचों में 34.52 की औसत से 2244 रन बनाए। इसमें 3 शतक शामिल है।

अमेरिका के पेमब्रोक पाइन्स शहर की एक सड़क पर जिस गड्ढे को राहगीर आम टूट-फूट का नतीजा मान रहे थे, जांच में वह 150 फीट लंबी सुरंग निकली। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के मुताबिक, चोरों ने सुरंग को बैंक के बेसमेंट के पास तक खोद लिया था। अब पुलिस इसकी तलाश कर रही है।

सुरंग में मिला खुदाई का सामान
इस गड्ढे के बारे में पहली बार एक मोटरसाइकिल चालक ने शिकायत की थी। इसके बाद गड्ढे को भरने आए शहर के निर्माण विभाग को शक हुआ और जांच के लिए पुलिस और एफबीआई को बुलाया गया। करीब दो से तीन फीट चौड़ाई वाले इस गड्ढे के अंदर जाने पर पता चला कि यह टूट-फूट का नहीं, बल्कि चोरों की साजिश का नतीजा है। गड्ढे में घुसते ही सबसे पहले एक जनरेटर और बिजली का तार मिला। अंदर जाने पर एक सुरंग सामने आई, जिसमें सीढ़ियां, जूते और स्टूल भी मिले।

एफबीआई के एक जांचकर्ता के मुताबिक, चोर इस सुरंग से बैंक में लगे एटीएम तक पहुंचने वाले थे। अधिकारियों का मानना है कि इसे खोदने के लिए कोई गिरोह काम कर रहा था। हालांकि, राहगीरों की निगाह से बचकर कुल्हाड़ी से सड़क के नीचे खुदाई करना आश्चर्य की बात है।

एफबीआई अब ड्रोन की मदद से सुरंग की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, यह साफ नहीं है कि सुरंग का अंत हुआ भी है या नहीं। साथ ही लगातार बारिश की वजह से सुरंग का कुछ हिस्सा धंस चुका है।

पेमब्रोक पाइन्स के निर्माण विभाग ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार किया है। हालांकि, एफबीआई अधिकारियों को चोरों की तलाश है। कुछ संदिग्धों की फोटो भी जारी की गई हैं।